20 Apr 2024, 05:02:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 4:59PM | Updated Date: Apr 4 2018 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार से शुरू हुए 21वें गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दीं। मोदी ने अपने संदेश में कहा" गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे एथलीटों को मेरी शुभकामनाएं। हमारे खिलाड़यिों ने इन खेलों के लिये कड़ी मेहनत की है और उनके पास अपनी प्रतिभा साबित करने का यह शानदार मौका है।

हर भारतीय इन खेलों के दौरान अपने दल का उत्साह बढ़ाएगा। भारतीय ओलंपिक संघ ने भी भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दीं। आईओए ने अपने ट्वीट में कहा" हमारी चैंपियन खिलाड़ी पीवी सिंधू भव्य उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। हम इन खेलों के लिये अपने खिलाड़यिों को अपनी शुभकामनाएं देते हैं। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी ट्वीट किया राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल को गुडलक। उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी ढेरों पदक लेकर लौटेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »