20 Apr 2024, 19:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अरूण जेटली पुन:उच्च सदन के नेता नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 1:55PM | Updated Date: Apr 3 2018 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली को राज्यसभा में एक बार फिर से नेता सदन नियुक्त किया गया है। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने उन्हें दो अप्रैल को लिखित सूचना दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेटली को नेता सदन नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री जेटली का उच्च सदन का कार्यकाल समाप्त हो गया था और इस कार्यकाल में भी वह नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।  उन्हें इस कार्यकाल में भी नेता सदन बनाया गया है। श्री जेटली उत्तर प्रदेश से उच्च सदन में चुनकर आये हैं। हालाकि श्री जेटली उस समय सदन में मौजूद नहीं थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »