29 Mar 2024, 04:59:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ये बिस्कुट बांटने जैसा काम नहीं, जेब में पिटारा नहीं रखा : वीके सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 11:56AM | Updated Date: Apr 3 2018 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद/नई दिल्ली। यह बिस्कुट बांटने वाला काम नहीं है। यह आदमियों की जिंदगी का सवाल है। मैं अभी ऐलान कहां से करूं। जेब में कोई पिटारा थोड़े ही रखा हुआ है। यह कहना है केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह का। दरअसल, बगदाद से भारत पहंचने पर वीके सिंह से मृतक भारतीयों के लिए मुआवजे के संबंध में एक सवाल पूछा गया था। वीके सिंह ने इस सवाल के जवाब में कह दिया कि यह कोई बिस्कुट बांटने वाला काम नहीं है।
 
बता दें कि विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह भारतीयों का अवशेष लेने इराक गए हुए थे। सोमवार को विदेश राज्य मंत्री के विमान ने बगदाद से उड़ान भरी। विमान सबसे पहले अमृतसर में लैंड हुआ। पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इधर, पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान कर दिया है। पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा और घर के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही है।
 
भारतीयों का शव एयरपोर्ट पर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए वीके सिंह ने बतलाया कि बहुत मुश्किल से मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान किया जा सका है। उन्होंने इसके लिए इराक का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने बतलाया कि वो खुद चार बार इराक गए, जिसके बाद ही सभी भारतीयों का शव भारत लाना मुमकिन हो सका। 
 
परिजन को सौंपे ताबूत
कुछ साल पहले आतंकी संगठन आईएस ने इराक के मोसुल से 39 भारतीयों को अगवा कर लिया था। बाद में आतंकियों ने सभी भारतीयों की हत्या कर दी थी और उनके शव सुदूर पहाड़ियों में दबा दिए थे। हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में बतलाया था कि इराक में अगवा सभी भारतीयों की हत्या हो गई है और सभी की पहचान भी कर ली गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »