29 Mar 2024, 17:10:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इराक में मारे गए 38 भारतीय शवों को लेकर भारत पहुंचे वीके सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 6:22PM | Updated Date: Apr 2 2018 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आतंकी संगठन आईएस द्वारा मोसुल में मारे गए 38 भारतीयों के शवों के अवशेष लेकर विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह स्वदेश लौट आए हैं। शवों के अवशेष लेकर आई स्पेशल फ्लाइट पंजाब के अमृतसर में लैंड हुई है। फ्लाइट के अंदर सिंह भी मौजूद है। 39वें भारतीय के शव के अवषेष को बाद में लाया जाएगा।  बताया जा रहा है कि शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। परिजन उन्हें लेकर घर रवाना होंगे, साथ में प्रत्येक जिले का एक प्रशासनिक अधिकारी भी जाएगा।
 
बता दें कि आईएस आतंकियों ने जून 2014 में 39 भारतीयों को अगवा करके मार दिया था जिनके शवों को भारत वापस लाया गया है। इससे पहले एक टीवी चैनल से बात करते हुए वीके सिंह ने बताया था कि हम शाम तक पहुंचेंगे। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक वी के सिंह पहले अमृतसर जाएंगे। इसके बाद वह पटना और आखिर में कोलकाता में पहुंचकर परिवारों को शवों के अवशेष सौपेंगे। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है जहां वीके सिंह अधिकारियों के संग भारतीयों के अवशेषों को खुद हवाई जहाज में ले जाते नजर आ रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »