19 Apr 2024, 04:33:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी-आरएसएस के डीएनए में है दलितों का दमन : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 2:07PM | Updated Date: Apr 2 2018 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए सोमवार को कहा दलित समाज का दमन करके उसे सबसे निचले पायदान पर रखना उनके डीएनए का हिस्सा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया - दलितों को भारतीय समाज के सबसे निचले पायदान पर रखना आएसएस तथा भाजपा के डीएनए में है। इस सोच को जो भी चुनौती देता है उसे वे हिंसा से दबाते हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने एसएसी/एसटी कानून पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंन कहा - हजारों दलित भाई-बहन आज सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार से अपने अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे हैं। हम उनको सलाम करते हैं।
 
इस बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता मलिकार्जुन खडगे और जनजातीय मामलों के पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा झाबुआ से पार्टी के सांसद कांतिलाल भूरिया ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह तथा संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार से मुलाकात की और न्यायालय के इस फैसले के कारण उत्पन्न स्थिति से उन्हें अवगत कराया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »