29 Mar 2024, 00:58:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत बंद : एमपी में भड़की हिंसा - मुरैना में एक युवक की मौत, इंटरनेट सेवाए बैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 1:41PM | Updated Date: Apr 2 2018 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एससी/एसटी कानून में बदलाव के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित संगठनों का भारत बंद प्रदर्शन हिंसक हो गया है। मध्यप्रदेश के मुरैना में हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गई है। राजस्थान के बाड़मेर और मध्यप्रदेश के भिंड में दो गुटों में हुई झड़प में करीब 30 लोग जख्मी हुए हैं। हिंसा को देखते हुए हुए मुरैना और ग्‍वालियर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। बाड़मेर में कई वाहनों में आग लगाई गई है।
 
उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद में भी एक की मौत हो गई है। जबकि मेरठ में प्रदर्शनकारियों ने काफी उत्पात मचाया है।  पंजाब, बिहार, और ओडिशा में भी बंद का व्यापक असर है। यहां प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ रेल रोका है बल्कि सड़क जाम कर परिवहन व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया है। मेरठ में पुलिस चौकी में आग लगा दी गई है। इसके अलावा देश भर के कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दी गई है। संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पहले की तरह लागू किया जाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »