26 Apr 2024, 04:56:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस साल चढ़ेगा पारा, अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 10:30AM | Updated Date: Apr 2 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश भर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में लोगों को सामान्य से ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार से सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा गर्मी होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अप्रैल, मई और जून महीनों के लिए मौसम को लेकर अपना अनुमान जताया है।
 
उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है। इसके अलावा सामान्य मौसम के मुकाबले क्षेत्र में ज्यादा सूखे का भी अनुमान है। वहीं पूर्वी इलाके में सामान्य से थोड़ा कम तापमान रहने का अनुमान है। आईएमडी के प्रमुख डी शिवानंद पई ने कहा, 'उत्तर भारत में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा साथ ही ऐंटी-साइक्लोनिक हवाओं से तापमान ज्यादा रहने का अनुमान है। सामान्य से ज्यादा तापमान ग्लोबल वॉर्मिंग का संकेत है।' 
 
पई ने कहा, 'उत्तर और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रह सकता है, जो आसमान में बादल और क्षेत्र में प्री मॉनसून बारिश का संकेत है।' मौसम विभाग का कहना है कि हालांकि उत्तर में तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है, लेकिन यह पिछले साल के मुकाबले कम होगा। इस दौरान लोगों को गर्म हवाएं भी झेलनी पड़ेंगी। इसके अलावा रात के समय में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में दिखेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »