25 Apr 2024, 23:03:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विसलब्लोअर का दावा- पॉलिटिकल साइंस का पेपर भी हुआ लीक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2018 12:07PM | Updated Date: Apr 1 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सीबीएसई में पेपर लीक की कहानी 10वीं मैथ्स और 12वीं के इकनॉमिक्स के पेपर से आगे बढ़ती दिख रही है। पेपर लीक का खुलासा करने वाले विसलब्लोअर ने दावा किया है कि पॉलिटिकल साइंस का पेपर भी लीक हुआ है। विसलब्लोअर ने कहा है कि उन्होंने 17 मार्च को ही पीएमओ, सीबीएसई और पुलिस को पेपर लीक के संबंध में अलर्ट कर दिया था, लेकिन कोई ऐक्शन नहीं लिया गया। 
 
विसलब्लोअर ने लुधियाना में एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा है कि वह 100 फीसदी आश्वस्त हैं कि पॉलिटिकल साइंस का पेपर भी लीक हुआ है। उधर, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को विसलब्लोअर की तलाश है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी विसलब्लोअर ने सीबीएसई चेयरपर्सन को परीक्षा से कई घंटे पहले ही एक वॉर्निंग ईमेल भेजा था। क्राइम ब्रांच ने इस ईमेल के बारे में गूगल से जवाब मांगा था। यह मेल जीमेल आईडी से भेजा गया था और इसमें हाथ से लिखे प्रश्नपत्रों की तस्वीरें भी अटैच थीं।
 
12वीं हिंदी का पेपर लीक होने की अफवाह
सोशल मीडिया पर हिंदी का पेपर सामने आया है जिसे 12वीं क्लास का लीक पेपर बताया जा रहा है। 12वीं हिंदी की परीक्षा 2 अप्रैल को होनी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि हिंदी का पेपर लीक हो चुका है। हालांकि, सीबीएसई ने प्रेस रिलीज जारी करके कहा है कि हिंदी का कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि जानकारी मिली है कि एक पेपर को 12वीं क्लास का हिंदी का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। हम यहां साफ कर दें कि यह असली नहीं है। जो पेपर सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं वे  फर्जी हैं या फिर पिछले साल के हैं। फर्जी पेपर्स को फैलाने से बचने की सलाह भी दी गई है। 
 
गूगल ने दी अहम जानकारी
सीबीएसई पेपर लीक मामले में पुलिस ने शनिवार को दस और लोगों से पूछताछ की। इस प्रकार अब तक 60 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त आरपी उपाध्याय ने बताया 52 छात्रों सहित सात ट्यूटर और एक कोचिंग संचालक के बयानों की सत्यता की जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार रात प्रीत विहार में सीबीएसई दफ्तर पहुंची। 
 
वहीं इस मामले में गूगल ने पुलिस को सीबीएसई चेयरपर्सन के पास पेपर लीक संबंधी ई-मेल भेजने वाले के अकाउंट की जानकारी दे दी है, जिसके आधार पर अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। गौरतलब है 10वीं के गणित की परीक्षा से 24 घंटे पहले देव नारायण नामक व्यक्ति के जीमेल अकाउंट से सीबीएसई चेयरपर्सन के आधिकारिक जीमेल अकाउंट पर ई-मेल आया था, जिसमें पेपर लीक होने की बात कही गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »