28 Mar 2024, 16:05:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इराक में भारतीयों की मौत का कारण सुषमा की विफलता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2018 9:49AM | Updated Date: Mar 30 2018 9:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी द्वारा कराए गए एक पोल में करीब 57 प्रतिशत लोगों ने इराक में हुई भारतीय मौतों के लिए मोदी सरकार की विफलता को मुख्य कारण माना है। यह पोल कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कराया था। जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर यह पोल आधारित था। इसमें सुषमा स्वराज की विफलताओं पर पूछा गया है। कांग्रेस के इस पोल में दो आॅप्शन दिए गए थे।
 
कांग्रस ने जो दो आॅप्शन दिया था वो यह था कि इन दोनों में क्या सुषमा स्वराज की विफलता का मुख्य कारण था?, 39 भारतीयों की इराक में मौत या डोकलाम विवाद। इसमें करीब 57 प्रतिशत लोगों ने इराक में भारतीयों की मौत को सरकार की विफलता माना है। जबकि 43 फीसदी लोगों का कहना है कि डोकलाम विवाद का नहीं सुलझना भी सुषमा स्वराज की बड़ी विफलता है। इसमें 11,418 लोगों ने इस वोटिंग में पहला आॅप्शन चुना है। इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने एक ट्विटर पर पोल संयोजित किया था। यह पोल उल्टा कांग्रेस पर ही भारी पड़ गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »