29 Mar 2024, 05:15:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी से मिले टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 2:16PM | Updated Date: Mar 29 2018 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमरीका के टेक्सास प्रांत के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। एबॉट इन दिनों एक व्यापार मिशन के तहत भारत की यात्रा पर हैं। बैठक के दौरान भारत-अमेरिकी रणनीतिक भागीदारी को बढाने पर चर्चा करते हुए श्री मोदी ने व्यापार,वाणिज्य, ऊर्जा,उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में टेक्सास के साथ बढ़ते संबंधों के महत्व को रेखांकित किया। दोनों नेताओं ने परस्पर संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। गवर्नर एबॉट ने बुधवार को हुई इस मुलाकात के दौरान अपने प्रांत टेक्सास और समूचे अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के योगदान की सराहना की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »