20 Apr 2024, 08:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली आ रहे हैं लालू, आज होंगे एम्स में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 12:59PM | Updated Date: Mar 29 2018 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चारा घोटाले केस में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए एम्स लाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जेल में लालू यादव की तबीयत में लगातार गिरावट आ रहा थी जिसके बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पाल में भर्ती कराया गया था लेकिन रिम्स के डॉक्टरों ने लालू यादव की रिपोर्ट तैयार करते हुए बताया कि उन्हें एम्स में भर्ती कराने की सलाह दी।
 
रिम्स के डॉक्टरों की सलाह के बाद इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत से अनुमति मांगी गई थी। अदालत से अनुमति मिलने के बाद लालू यादव को बुधवार शाम 6.10 बजे राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली लाया जा रहा। रिम्स से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव के शूगर लेवल में बीते 3 महीने से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार, उनका शुगर फास्टिंग में 196 एवं खाना खाने के बाद 240 था। यह लगातार बढ़-घट रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »