28 Mar 2024, 20:50:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर लालू यादव को लाया गया एम्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 10:16AM | Updated Date: Mar 29 2018 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  चारा घोटाले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बुधवार को इलाज के लिए दिल्ली स्थित आॅल इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज लाया गया। बीते कई दिनों से रांची के  राजेंद्र इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) अस्पताल में इलाज करा रहे लालू की तबीयत ठीक न होने की वजह से उन्हें मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली रेफर करने की सिफारिश की थी।
 
मालूम हो कि चारा घोटाले के एक मामले में बीते दिनों 14 साल के कारावास और 60 लाख रुपए के जुर्माना की सजा सुनाई गई। यह मामला झारखंड की दुमका ट्रेजरी से साढ़े तीन करोड़ रुपए की अवैध निकासी से संबंधित है। उन्हें इस मामले में 19 मार्च को दोषी ठहराया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह ने लालू को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सात साल और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सात साल की सजा का ऐलान किया। दोनों सजाएं एक के बाद एक चलेंगी। इस तरह उन्हें कुल 14 साल की सजा भुगतनी होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »