16 Apr 2024, 19:07:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वेंकैया की रेणुका को सलाह- अपना वजन घटाओ, पार्टी का बढ़ाओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 10:14AM | Updated Date: Mar 29 2018 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा में आज कई सदस्य उस समय अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब सभापति एम वेंकैया नायडू ने कांग्रेस सदस्य रेणुका चौधरी से कहा कि उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए तथा अपनी पार्टी का वजन बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए। राज्यसभा ने आज अपने करीब 60 सदस्यों को विदाई दी जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस मौके पर सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों ने अपना विदाई भाषण दिया।
 
रेणुका ने अपने विदाई भाषण में कहा कि नायडू उन्हें उस समय से जानते हैं, जब उनका (रेणुका) का वजन काफी कम था। उन्होंने कहा कि कई लोग मेरे वजन को लेकर चिंता जताते हैं लेकिन इस क्षेत्र (राजनीति) में आपको अपना वजन (प्रभाव) दिखाना पड़ता है। अपनी त्वरित छोटी टिप्पणियों के लिए मशहूर नायडू ने इस पर कहा, मेरा सरल सुझाव है कि आप अपना वजन कम करें और पार्टी का वजन (प्रभाव) बढ़ाने के लिए प्रयास करें।  उनकी इस टिप्पणी पर सदन में हंसी की लहर फैल गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »