26 Apr 2024, 03:45:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेंशनभोगियों के लिए EPFO पर खास पोर्टल शुरू, ये होगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 4:19PM | Updated Date: Mar 28 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन( ईपीएफओ) ने पेंशनभोगियों के लिए एक विशेष पोर्टल आरंभ किया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने यहां बताया कि ईपीएफओ की वेबसाइट पर मौजूद इस पेंशनर पोर्टल से पेंशनभोगी पेंशन संबंधी सभी जानकारी जैसे पेंशन भुगतान आदेश संख्या, पेंशनर भुगतान आदेश विवरण, पेंशनर पासबुक जानकारी, पेंशन जमा होने की तिथि, पेंशनर जीवन प्रमाणपत्र आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 
इस पोर्टल से पेंशनर के जीवन प्रमाणपत्र के जमा नहीं होने या अस्वीकार होने की स्थिति में जीवन प्रमाणपत्र की स्थिति संबंधी जानकारी मिलने में सहायता मिलेगी। इसमें पेंशन रोके जाने का विवरण और कारण की जानकारी भी मिल सकेगी। पोर्टल पर सदस्यों की सुविधा के लिए बेहतर ट्रैक ई केवाइसी "सुविधा की भी शुरूआत की गई है। इससे आधार को यूएएन संख्या से जोडने की स्थिति और विशेष रूप से विवरण नहीं मिलने की स्थिति में जानकारी मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »