28 Mar 2024, 13:37:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब जल्द आपकी जेब में खनकेगा 350 रुपए का सिक्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 10:16AM | Updated Date: Mar 28 2018 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अब तक रिजर्व बैंक 200, 50 और 10 रुपए के नए नोट जारी कर चुका है अब इसके बाद 350 रुपये का सिक्का जारी करने वाला है। खबरों के अनुसार रिजर्व बैंक गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर यह सिक्का आम जनता के लिए बाजार में पेश करेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस सिक्के को बहुत ही छोटी अवधि के लिए जारी किया जाएगा। आरबीआई की ओर से इस तरह के सिक्कें खास अवसरों पर भी जारी किए जाते हैं।
 
350 रुपए का यह सिक्का 44 एमएम का होगा। साथ ही इसमें चांदी, कॉपर, निकल और जिंक मिला होगा। सिक्के के आगे के हिस्से में अशोक स्तंभ होगा जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। साथ ही इसके सिक्के के दोनों तरफ अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा। इसी हिस्से पर रुपये का सिंबल और बीच में 350 लिखा होगा।
 
वहीं सिक्के के पीछे के हिस्से पर अंग्रेजी और देवनागरी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव लिखा होगा। इसपर 1666-2016 भी लिखा होगा। भारतीय रिजर्व बैंक की नोटिफिकेशन के अनुसार सिक्के का वजन 34.65 से लेकर 35.35 ग्राम के बीच होगा। फिलहाल की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि बाजार में कितने सिक्के जारी किये जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »