29 Mar 2024, 12:26:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को सलाह, डीजल के दाम बढ़ाए सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 10:03AM | Updated Date: Mar 27 2018 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में डीजल और डीजल वाहनों के कम इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से दाम बढ़ाने पर विचार करने को कहा है। दरअसल देश में पर्यावरण को लेकर बढ़ती शंकाओं से सुप्रीम कोर्ट भी चिंतित है और समय समय पर सरकारों और पोल्यूशन कंट्रोल करने वाली संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े निर्देश देता रहता है हालांकि इसके बावजूद देश में हवा का स्तर और गिरता जा रहा है खासकर देश की राजधानी दिल्ली में हवा का स्तर बेहद खतरनाक हो रहा है।

इन्हीं स्थितियों को काबू में करने और पोल्यूशन को नियंत्रित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को यह अनोखी सलाह दी है। माना जा रहा है कि इस आदेश के बाद सरकार डीजल के दाम बढ़ाने जैसा कदम ले सकती है। जब देश की शीर्ष अदालत ने ऐसा आदेश दिया है तो हो सकता है कि जल्द ही हमें डीजल के बढ़े दाम की खबर सुनने को मिले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »