28 Mar 2024, 14:05:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दलवाई समिति अगले माह सौंपेगी रिपोर्ट, होगा किसानों का फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 10:26AM | Updated Date: Mar 26 2018 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा 2022 तक  किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में गठित समिति अगले महीने अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। समिति के अध्यक्ष अशोक दलवाई ने इसकी जानकारी दी। दलवाई समिति का गठन केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 में किया गया था। यह समिति अब तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए 14 भाग लिख चुकी है। इसमें किसानों की आय को दोगुनी करने के कई उपाए सुझाए गए हैं। समिति का कहना है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वास्तविक आय में 10.4 फीसदी वार्षिक वृद्धि दर की जरूरत है।
 
समिति की अंतिम रिपोर्ट लगभग तैयार है। दलवाई ने कहा कि अगले महीने वह रिपोर्ट सरकार को सौंप देंगे। बता दें कि मोदी सरकार समिति के कुछ सुझावों को पहले ही लागू कर चुकी है। केंद्र ने अपने वर्ष 2018-19 के बजट में 22 हजार ग्रामीण बाजारों के अपग्रेडेशन की घोषणा की है। इससे लघु एवं सीमांत किसानों को संगठित बाजार के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। वहीं दलवाई ने उम्मीद जताई है कि इससे कम लागत पर छोटे-छोटे बाजारों के अतिरिक्त निवेश करने की चुनौतियों से निजात मिल सकेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »