16 Apr 2024, 19:36:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जो लोग देशभर में प्रचार कर रहे थे, वो अपना ही गढ़ नहीं बचा पाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 9:55AM | Updated Date: Mar 26 2018 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की पृष्ठभूमि में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि इन चुनावों ने पूरे देश को एक संदेश दिया है कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करना संभव है। अखिलेश ने एक साक्षात्कार में कहा, मैं उपचुनाव में सपा को मिली जीत को बहुत बड़ी मानता हूं, क्योंकि उनमें से एक सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरी सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छोड़ी थी।
 
जो लोग (योगी) देशभर में घूम-घूमकर भाजपा के लिये प्रचार कर रहे थे, वे अपनी ही सीट नहीं बचा सके। इससे पूरे देश में संदेश गया है और कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच यह विश्वास जागा है कि अगर भाजपा को उसके गढ़ में पराजित किया जा सकता है तो कहीं भी हराया जा सकता है। राज्यसभा चुनाव में सपा के समर्थन वाले बसपा प्रत्याशी की पराजय के बारे में अखिलेश ने कहा कि सत्ता और धनबल का दुरुयोग तो भाजपा का चरित्र है। राज्यसभा चुनाव में यह फिर उजागर हो गया।
 
चुनाव में एक दलित उम्मीदवार के खिलाफ भाजपा की साजिश की वजह से अगले चुनावों के लिये सपा और बसपा का गठबंधन और मजबूत हुआ है। मैं मायावती को धन्यवाद देता हूं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत प्रबंधन करने के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे गांव-गांव जाकर आम लोगों से संवाद स्थापित करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »