19 Apr 2024, 10:39:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टीबीमुक्त भारत के लिए मिलकर संघर्ष करें : रामनाथ कोविंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2018 11:24AM | Updated Date: Mar 25 2018 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तपेदिक को बड़ी चुनौती बताते हुए सभी से इसके उन्मूलन के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया है। विश्व क्षय रोग दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने शनिवार को अपने संदेश में कहा कि क्षय रोग देश की सबसे बड़ी जनस्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। अब समय आ गया है कि हम सब 2025 तक भारत से क्षय रोग को मिटाने के ऐतिहासिक अभियान में शामिल हों।
 
उन्होंने कहा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मैं सभी हितधारकों से आग्रह करता हूं कि सब क्षय रोग के विरुद्ध मिलकर संघर्ष करें तथा इसे समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। आइए, क्षय रोग मुक्त भारत के लिए सभी मिलकर कार्य करें। मोदी ने अपने संदेश में कहा मैं सभी नागरिकों तथा संगठनों से तपेदिक के उन्मूलन के अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का अनुरोध करता हूं। तपेदिक मुक्त भारत मानवता के लिए सबसे अच्छी सेवा होगी। दुनिया ने तपेदिक से मुक्ति का लक्ष्य 2030 रखा है, लेकिन हम वर्ष 2025 तक ही तपेदिक मुक्त हो जाना चाहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »