28 Mar 2024, 16:16:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टीडीपी के बाद जनमुक्ति मोर्चा ने एनडीए से तोड़ा नाता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2018 10:52AM | Updated Date: Mar 25 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राजग से तेलुगूदेशम पार्टी (टीडीपी) के बाद अब पश्चिम बंगाल के गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने अपना नाता तोड़ लिया है। जीजेएम के प्रमुख एलएम लामा ने कहा कि भाजपा नेताओं ने गोरखाओं के साथ विश्वासघात किया, इसलिए अब उनका एनडीए से कोई संबंध नहीं है। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर गोरखाओं का विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया है। जीजेएम प्रमुख एलएम लामा ने बताया कि पार्टी का अब एनडीए से कोई संबंध नहीं है।
 
मोर्चा के लोग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के बयान से नाराज हैं। उन्होंने कहा था कि जीजेएम के साथ पार्टी का गठबंधन सिर्फ चुनावी गठबंधन है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर बोलते हुए लामा ने कहा इससे भाजपा नेताओं के उन दावों की पोल खुल गई, जिनमें वह लगातार जीजेएम को अपना दोस्त और एनडीए का सहयोगी बताती रही है। उन्होंने कहा दिलीप घोष के बयान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे की भी हकीकत सामने आ गई है, जिसे वह गोरखाओं के सपने को अपना सपना बताते हैं। जीजेएम प्रमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा गोरखाओं के लिए न तो गंभीर है और न ही उनके प्रति भाजपा नेताओं की कोई सहानभूति है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »