26 Apr 2024, 02:17:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिहार के विकास में अमेरिका की पूरी दिलचस्पी : जस्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 5:51PM | Updated Date: Mar 24 2018 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारत में अमेरिका के राजदूत केनिथ जस्टर ने बिहार की गौरवमय ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से स्वयं को प्रभावित बताया और कहा कि उनके देश की इस राज्य के विकास में पूरी दिलचस्पी है। जस्टर ने यहां बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कहा कि इस राज्य के विकास में अमेरिका की पूरी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि यहां की गौरवमय ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत से वह बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे भी प्रदेश की यात्रा पर आते रहेंगे।

राजदूत ने नवनिर्मित बिहार म्यूजियम की भी प्रशंसा की। राज्यपाल मलिक ने मुलाकात के दौरान बिहार के गौरवमय ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक इतिहास के बारे में अमेरिकी राजदूत को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत का स्वर्णयुग का इतिहास वस्तुत? बिहार का ही इतिहास है। उन्होंने बोधगया, पावापुरी, राजगीर, नालंदा, विक्रमशिला एवं वैशाली के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक महत्त्व के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि विश्व के प्रथम गणतंत्र की भूमि वैशाली बिहार में ही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »