20 Apr 2024, 03:49:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नायडू के साथ छोड़ने से नाराज शाह, जमकर बरसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 4:23PM | Updated Date: Mar 24 2018 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरावती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की ओर से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगाये जा रहे आरोपों को 'झूठा' और 'आधारहीन' करार दिया है। शाह ने नायडू को लिखे एक पत्र में कहा है कि तेलुगू देशम पार्टी का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होना 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'एकतरफा' निर्णय है। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि यह फैसला विकास संबंधी ंिचताओं के कारण नहीं बल्कि राजनीतिक फायदों को ध्यान में रखकर लिया गया है। पत्र की प्रतियां आज मीडिया को जारी की गईं। शाह ने कहा, भाजपा लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए विकासपरक राजनीति करती है। केंद्र सरकार ने अपने उत्तरदायित्व पूरे किए हैं और भाजपा आंध्र प्रदेश के लोगों की सच्ची हितैषी एवं मित्र है। मैं चाहता हूं कि आप आत्मावलोकन करें कि क्या राजनीतिक दलों को अपना राजनीतिक एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए एक दूसरे के खिलाफ अपनी 'भावनाओं और विकास' को उभारने की जरूरत है।"       भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आंध्र प्रदेश की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण 14वें वित्त आयोग ने को राजस्व घाटे की पूर्ति के लिए 22113 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है जिससे पांच वर्ष तक राजस्व घाटे की भरपाई हो जाएगी। पूर्वोत्तर और आठ पर्वतीय राज्यों के अलावा केवल आंध्र प्रदेश को यह अनुदान दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »