28 Mar 2024, 20:18:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजधानी में फिर छात्रा ने की खुदकुशी, इसे बताया कारण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 2:56PM | Updated Date: Mar 24 2018 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी में रोहिणी जिले के बख्तावरपुर गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बख्तावरपुर गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने शुक्रवार को घर में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में लड़की ने आसपास के लड़कों को मौत का जिम्मेदार बताया है। लड़की ने लिखा है कि लड़के उसे जीने नहीं दे रहे हैं और वह उनकी छेड़खानी से तंग आकर खुदकुशी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि परिजनों ने पास के एक लड़के पर छेड़खानी और तंग करने का आरोप लगाया है लेकिन सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »