25 Apr 2024, 23:33:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP ने मंत्री को 'झूठ बोलने और फर्जी खबर गढ़ने' के काम पर लगाया : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 4:54PM | Updated Date: Mar 23 2018 8:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनजांत्रिक गठबंधन ने कैंब्रिज एनालिटका मामले में 'झूठी खबर' गढ़ने के काम पर अपने एक वरिष्ठ मंत्री को लगा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा "भाजपा की झूठ की फैक्ट्री में काम जारी है। पत्रकार कांग्रेस को नेस्तनाबूत करने के लिए वर्ष 2012 में कैंब्रिज एनालिटिका को पैसे दिए जाने वाली खबर सामने लाने ही वाला था।

भाजपा ने आनन-फानन में कैबिनेट मंत्री को झूठ बोलने और यह फर्जी खबर फैलाने के काम पर लगा दिया कि कांग्रेस के कैंब्रिज एनालिटिका के साथ संबंध हैं। इससे वास्तविक खबर दब गई। ट्वीट में अविनीश राय की फोटो के साथ एक खबर भी पोस्ट की गई है। अवनीश ने एक चैनल पर यह खुलासा किया था कि 2014 के चुनाव से पहले कांग्रेस को हराने की साजिश रची गई थी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दो दिन पहले आरोप लगाया था कि डाटा चोरी की आरोपी कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के साथ कांग्रेस के संबंध हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »