19 Apr 2024, 13:34:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 2:36PM | Updated Date: Mar 23 2018 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के मौके पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा,“भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत हमारे इतिहास में क्रांतिकारी पल है। हर भारतीय को इस बात पर गर्व है कि जैसे महान विभूति हमारी भूमि से हैं। युवावस्था में आप लोगों (भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव) ने अपनी जिंदगी को सिर्फ इसलिए कुर्बान कर दी ताकि दूसरे अपनी जिंदगी को आजादी और सम्मान के साथ जी सकें।' उल्लेखनीय है कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। इसी वजह से इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »