20 Apr 2024, 09:04:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, शिमला से दिल्ली लाई गई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 12:03PM | Updated Date: Mar 23 2018 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ शिमला में निर्माणाधीन बंगले का निरीक्षण करने पहुंची कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबीयत खराब हो गई। सोनिया को 11.30 बजे सांस लेने में परेशानी हुई इसके बाद उन्हें रात को ही वापस दिल्‍ली लाया गया। 
 
जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत खराब होती देख पहले ही चंडीगढ़ पीजीआई को अलर्ट कर दिया गया था। उनको सूचना दी गई कि इमरजेंसी में सोनिया गांधी को वहां ले जाया जा सकता है। इसके बाद इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर्स और संबंधित स्टाफ को तैनात किया गया। पीजीआई में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी, लेकिन वह वहां जाने की बजाए सीधे दिल्ली रवाना हो गई।
 
इतना ही नहीं उन्हें शिमला के आईजीएमसी में भी ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने वहां जाने से मना कर दिया। बता दें कि वह अकसर अपनी बेटी के निर्माणाधीन बंगले को देखने शिमला आती रहती हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »