29 Mar 2024, 08:01:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे, ये हैं मांगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 11:46AM | Updated Date: Mar 23 2018 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्त्ता अन्ना हजारे आज से केंद्र के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। इस बार भी वह ऐतिहासिक रामलीला मैदान से ही केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकेंगे। इस महाआंदोलन की शुरुआत करने से पहले शुक्रवार सुबह वह राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर गए और वहां पर उन्होंने बापू को नमन किया। बताया जा रहा है कि यहां से सीधे रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
 
उधर, सभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। रामलीला मैदान के चारों तरफ व अंदर भी चप्पे-चप्पे पर पैरा मिलिट्री व दिल्ली पुलिस तैनात है। किसी भी तरह की संभावनाओं से निबटने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी की है।  वर्ष 2011 में भ्रष्टाचार की जांच के लिए लोकपाल के गठन की मांग को लेकर वह इसी मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »