25 Apr 2024, 20:47:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाह का राहुल पर तंज, कहा- जनता तय करेगी कौन है कौरव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 10:10AM | Updated Date: Mar 23 2018 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेलुगूदेशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़े जाने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि आंध्र प्रदेश में भाजपा की सीटें बढ़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने माना कि तेदेपा के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के राजग से नाता तोड़ने का फैसला अच्छा नहीं है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा जनता तय करेगी कि कौन है कौरव।  
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा उनकी पार्टी कभी नहीं चाहती कि कोई भी पार्टी राजग से बाहर जाए। भले ही नायडू ने राजग छोड़ दिया, लेकिन हमारे पास अब भी 30 अन्य दल हैं। शाह ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव परिणाम पर कहा कोई नकारात्मक वातावरण नहीं है। अगर आप 12 लाख लोगों के वोटों को 125 करोड़ भारतीयों का जनादेश समझते हैं तो मुझे कुछ नहीं कहना।
 
केवल एक माह पहले भाजपा का त्रिपुरा में एक भी विधायक नहीं था, लेकिन वह दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आई। शाह ने संसद में गतिरोध के बारे में कहा कि भाजपा संसद में किसी भी मुद्दे पर निष्पक्ष चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष लगातार दोनों सदनों को बाधित कर रहा है और कार्यवाही चलने नहीं दे रहा है। मोदी सरकार ने इसे लेकर दो बार सर्वदलीय बैठक बुलाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »