20 Apr 2024, 12:31:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तिहाड़ में छोटा राजन मिली सुविधाएं तो भूख हड़ताल पर बैठे शहाबुद्दीन और नीरज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 12:15PM | Updated Date: Mar 22 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। माफिया डॉन से राजनेता बने शहाबुद्दीन और गैंगस्टर नीरज बवानिया ने तिहाड़ जेल के भीतर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल, इन दोनों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि जेल में जो सुविधाएं छोटा राजन को मिली हैं, वे उन्हें नहीं दी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जेल में छोटा राजन को टीवी और किताबें मिली हुई हैं पर इन दोनों की यह मांग पूरी नहीं की गई।इससे नाराज दोनों कैदियों और उनके साथियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। 
 
गौरतलब है कि इन कैदियों को कड़ी सुरक्षा में वॉर्ड 2 में रखा गया है। वहीं, शहाबुद्दीन ने हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। उसने दावा किया है कि उसे एकांत कारावास में रखा गया है। हालांकि तिहाड़ जेल अधिकारियों का कहना है कि शहाबुद्दीन को कड़ी सुरक्षावाले वॉर्ड में रखा गया है। तिहाड़ जेल के महानिदेशक अजय कश्यप ने नीरज और उसके साथियों के भूख हड़ताल पर जाने की पुष्टि की है। करीब 50 से 60 कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »