26 Apr 2024, 05:01:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेरियार की प्रतिमा तोड़ने वाला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 11:07AM | Updated Date: Mar 22 2018 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तमिलनाडु के पुदुकोट्टई जिले में समाज सुधारक और द्रविड़ आंदोलन के प्रतीक पेरियार की एक प्रतिमा के साथ कथित तौर पर तोड़फोड़ करने वाले सीआरपीएफ के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुदुकोट्टई जिला पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल एस. सेंथिल कुमार को मंगलवार रात विदुथी  गांव में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
इलाके से लिए गए सीसीटीवी फुटेज में वह नशे की हालत में प्रतिमा को नुकसान पहुंचाते हुए नजर आ रहा है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक बयान में बताया कि कुमार 14 मार्च से 30 दिनों की छुट्टी पर तमिलनाडु के अपने पैतृक गांव में है। इस घटना के मद्देनजर उसे निलंबित कर दिया गया है। राज्य विधानसभा में विपक्षी द्रमुक द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को सदन को सूचित किया कि इस मामले में कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »