24 Apr 2024, 15:15:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम पर कैबिनेट की मुहर, मिलेगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 11:00AM | Updated Date: Mar 22 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दस करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपए सालाना के इलाज खर्च वाली आयुष्मान भारत योजना को बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहाँ हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 'आयुष्मान भारत - राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन' को मंजूरी दी गई।
 
इसके तहत देश के 10 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें साल में पाँच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मौजूदा राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना और वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजना को आयुष्मान भारत में समाहित कर दिया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमें दूसरे और तीसरे स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं का लगभग पूरा इलाज खर्च कवर हो जाएगा। इसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले और उसके बाद के खर्च को भी शामिल किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »