26 Apr 2024, 02:11:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

छोटा राजन के खिलाफ भूख हड़ताल पर दो हाई प्रोफाइल कैदी, यह है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 4:41PM | Updated Date: Mar 21 2018 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आमतौर पर फिल्मों में आपने देखा होगा कि कैदियों को जेल में कितनी आलिशान सुविधाएं मिलती है। लेकिन हमारा मानना होता है कि असल जेल ऐसी नहीं होती होंगी। लेकिन देश की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली जेल तिहाड़ जेल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बहुत सी सुविधाएं दी जा रही है। जिससे इस जेल में बंद अन्य हाई प्रोफाइल कैदियों में असंतोष फैल गया और अब उन्होंने इसके खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी। जेल प्रशासन से नाराज कैदी मोहम्मद शोहराबुद्दीन और नीरज बवाना दोनों ही भूख हड़ताल पर बैठ गए है। उनका कहना है कि छोटा राजन को जेल प्रशासन बुहत ज्यादा सुविधा दे रहा है। दोनों ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। बवाना ने कुछ दिनों पहले ही दिल्ली की एक अदालत को पत्र लिखकर कैदियों को बेहतर भोजन और दवाई मुहैया न कराने की शिकायत की थी। उसने आवेदन की प्रति सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली हाई कोर्ट और पुलिस महानिदेशक (कारागार) को भी भेजा था। वहीं राजद के पूर्व बाहुलबली सांसद शाहबुद्दीन भी भूख हड़ताल पर बैठ गया है। इन दोनों का आरोप है कि जेल प्रशासन इसी जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को ज्यादा सुविधाएं दे रहा है। शाहबुद्दीन ने तिहाड़ जेल प्रशासन के रवैये के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर दी थी। हाई कोर्ट ने अब इस मसले पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »