29 Mar 2024, 05:06:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रोफेसर के विवादित बयान के बाद, छात्राएं हुई टॉपलेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 4:23PM | Updated Date: Mar 21 2018 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। सोशल मीडिया अपनी बात कहने या विरोध करने का एक आसान जरिया बन गया है। जह कहीं पर भी आपकी बात की सुनवाई नहीं होती है तो लोग सोशल मीडिया के जरिये अपनी बात सरकार प्रशासन और लोगों के सामने रखते है। ऐसा ही एक मामला केरल में सामने आया है। एक प्रोफेसर के विवादित बयान के बाद छात्राओं ने विरोध का नया तरीका अपनाते हुए टॉपलेस होकर तरबूज के साथ सेल्फी पोस्ट कर रही हैं। दरअसल प्रोफेसर ने एक कार्यक्रम के दौरान मुुस्लिम लड़कियों के पहनावे की आलोचना करते हुए उनके सीने की तुलना तरबूज से कर दी थी। उन्होंने कहा था लड़कियां जानबूझकर अपना सीना दिखाती हैं जैसे डिस्प्ले पर रखी तरबूज की फांक हो।

इसके बाद छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज के गेट के सामने तरबूज लेकर प्रोफेसर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था लेकिन पुलिस बल ने इस प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। लेकिन छात्राओं का गुस्सा नहीं थमा और यह विरोध अब सोशल मीडिया तक जा पहुंचा है। फेसबुक पर सबसे पहले ये विरोध विष्णु नाम के शख्स ने शुरू किया था जिसमें उसने अपने पार्टनर की टॉप लेस फोटो शेयर की थी। इसके बाद एक के बाद कई लोगों ने अपनी और अपने दोस्तों की टॉप लेस तस्वीरें शेयर की। तिरुवंनतपुरम की सोशल वर्कर दिया सना का कहना है लड़कियों को अपने पसंद के कपड़े पहनने का अधिकार है और कोई उन पर सवाल नहीं उठा सकता। वहीं विरोध कर रहीं छात्राओं का कहना है टीचरों का काम चेहरा देखकर पढ़ाना है न की उनका सीना देख कर। फिलहाल ये छात्राएं प्रोफेसर से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग कर रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »