20 Apr 2024, 19:58:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मां गिड़गिड़ाती रही, चने खाने में मस्त रहे अफसर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 10:15AM | Updated Date: Mar 21 2018 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाथरस। यूपी के हाथरस जिले में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। अपने घायल बच्चे के इलाज के लिए एक गरीब और लाचार मां को अस्पताल परिसर से लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय तक भीख मांगना पड़ा है। मामला हाथरस के किलागेट क्षेत्र की लाल डिग्गी बस्ती का है। आठ साल का अनिल शौच के लिए गया था। यहां सूअरों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बच्चे की मां ने घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल हाथरस में भर्ती कराया।

अफसरों को नहीं सुनाई दी गरीब मां की आवाज
 
यहां बच्चे का उपचार चल रहा था, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और डॉक्टरों ने उसको इलाज के लिए अलीगढ़ रैफर कर दिया, लेकिन इस गरीब और लाचार मां के पास उसके इलाज के लिए रुपए नहीं हैं। अपने घायल बच्चे के इलाज के लिए अब इस मजबूर मां को भीख मांगना पड़ रही है, जिससे उसके बच्चे का उचित इलाज हो सके और उसकी जान बच जाए। आम लोगों को तो दिख रहा है, लेकिन गूंगे-बहरे अधिकारियों के कानों तक इस गरीब मां की आवाज नहीं पहुंच रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »