20 Apr 2024, 12:59:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP अध्यक्ष ने लोकसभा स्पीकर से की 'नो वर्क, नो पे' की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 10:11AM | Updated Date: Mar 21 2018 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि जो सांसद सदन की कार्यवाही रोकने का काम कर रहे हैं, उनका वेतन काट लिया जाए। संसद में जिस तरह रोज सांसद हंगामा करते हैं, जिससे संसद का काम प्रभावित होता है।
 
उन्होंने कहा कि संसद द्वारा ऐसा नियम बनाया जाए कि जिस दिन सदन में काम न हो, उस दिन सांसदों का वेतन काट लिया जाए। तिवारी ने पत्र के जरिए लोकसभा स्पीकर से कहा कि 'नो वर्क, नो पे' को संसद में लागू किया है। उन्होंने शुरुआत में ही लिखा है कि वह यह पत्र संसद में हो रहे हंगामे और गतिरोध को बंद किए जाने के लिए लिख रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सांसदों का अनुचित व्यवहार दर्शाता है कि वह अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »