26 Apr 2024, 03:24:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति ने कई हस्तियों को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 10:06AM | Updated Date: Mar 21 2018 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जाने-माने संगीतकार इलैयाराजा, हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन परमेश्वरन और 41 अन्य जानी-मानी  हस्तियों को 2018 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
 
सरकार ने इस साल गरीबों की सेवा करने वालों, नि: शुल्क शिक्षा मुहैया कराने वाले स्कूल संचालित करने वालों और वैश्विक स्तर पर जनजातीय कलाकारों को लोकप्रिय बनाने वाली कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया।  मंगलवार को राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार से जिनको सम्मानित किया, उनमें  तीन संगीतकार इलैयाराजा, कला एवं संगीत उस्ताद गुलाम मुस्तफा खां और साहित्य एवं शिक्षा पी परमेश्वरन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके बाद डॉ. फिलीपानिस मार्थ, डॉ. रामचंद्रन नागास्वामी पुरातत्व विभाग, प्रोफेसर वेद प्रकाश साहित्य एवं शिक्षा, डॉ. अरविंद पारिक कला संगीत को पद्म भूषण से पुरस्कृत किया गया। वहीं अनवर अहमद उर्फ अनवर जलालपुरी को मरणोपंरात पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »