18 Apr 2024, 18:56:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वायुसेना का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, मलबे में लगी आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 3:28PM | Updated Date: Mar 20 2018 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। भारतीय वायुसेना का एक प्लेन झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के पास मंगलवार को क्रैश हो गया। प्लेन क्रैश होने के बाद उसके मलबे में आग लग गई जिससे पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही की प्लेन सूनसान इलाके में क्रैश हुआ जिससे कोई आम जन हानि नहीं हुई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी नहीं लग सकी है। इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए है। बताया जा रहा है कि ओडिशा के मयूरभंज में  भारतीय वायुसेना का एक हॉक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस एयरक्राफ्ट ने कलाईकुंडा से उड़ान भरी थी। ट्रेनिंग ले रहे ट्रेनी पायलट ने खुद को सफलतापूर्वक बचा लिया। घटना के कारणों के बारे में एक कर्नल से जांच करवाई जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद प्लेन के मलबे में आग लग गई। प्लेन खाली जगह पर गिरने से अन्य लोगों या किसी संपत्ति को कोई नकुसान होने की खबर नहीं है। भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी करके कहा, 'मंगलवार दोपहर एक हॉक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह एयरक्राफ्ट कलाईकुंडा से उड़ा था। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »