26 Apr 2024, 03:18:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तमिलनाडु पहुंचा प्रतिमा विवाद, इस नेता की मूर्ति तोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 2:43PM | Updated Date: Mar 20 2018 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुडुकोट्टाई। तमिलनाडु में पुडुकोट्टाई जिले के अलानगुडी के पास मंगलवार सुबह उपद्रवियों ने विख्यात समाज सुधारक एवं पेरियार के नाम से मशहूर ई वी रामासामी की प्रतिमा तोड़ दी। राज्य में द्रविड़ विचारकों की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का दो सप्ताह में यह दूसरा मामला है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे नीचे रख दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुडुकोट्टाई के पुलिस अधीक्षक एस सेल्वाराज और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। प्रतिमा के सिर को अस्थायी रूप से धड़ से जोड़ दिया गया है। किसी भी किस्म की ंिहसा को टालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि छह मार्च को वेल्लोर जिले में तिरुपथुर नगर निगम कार्यालय स्थित पेरियार की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »