28 Mar 2024, 22:01:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा में आज भी भारी हंगामा - कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 1:03PM | Updated Date: Mar 20 2018 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों आज 12वें दिन भी जमकर हंगामा किया और इराक में बंधक बनाए गए भारतीयों के मारे जाने की सूचना देने के आग्रह को भी नहीं माना तो अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। 
 
एक बार के स्थगन के बाद 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो अन्नाद्रमुख के सदस्य कावेरी जल विवाद पर अपनी मांग को लेकर हाथों में बैनर लिए फिर अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। तेलुगु देशम पार्टी तथा वाईएसआर कांग्रेस के सदस्य आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की अपनी मांग के समर्थन में अपनी जगह खड़े हो गए। अध्यक्ष ने हंगामें के बीच ही जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाए।     
 
पूर्वाह्न 11 बजे कार्यवाही के आरंभ होने पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रश्नकाल की घोषणा की। लेकिन तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने आसन के सामने आकर नारेबाजी शुरू कर दी जबकि कांग्रेस एवं तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने अपने स्थान से ही अपने मुद्दे जोर शोर से उठाये। ये सदस्य हाथों में बैनर और प्लेकार्ड लिये हुए थे।
 
अध्यक्ष ने सदस्यों से अपनी-अपनी सीट पर जाने का आग्रह किया, लेकिन हंगामा जारी रहा। अंतत: उन्होंने एक मिनट के भीतर सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इस प्रकार लगातार 12वें दिन सदन में प्रश्नकाल नहीं हो सका। बजट सत्र के दूसरे चरण के पांच मार्च से शुरू होने के दिन से ही सदन में विभिन्न मुद्दों को लेकर गतिरोध जारी है। 
 
नारेबाजी के बीच सुमित्रा महाजन ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सदन को इराक के मोसूल में अपहृत भारतीयों के बारे में जरूरी सूचना देना चाहती हैं। यह सुनते ही पूरा विपक्ष हंगामा करने लग गाया। कांग्रेस और वाम दलों के सदस्यों सहित सभी विपक्षी सदस्य विरोध में खड़े हो गये और जमकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। पूरा विपक्ष विदेश मंत्री की बात सुनने को तैयार नहीं था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »