20 Apr 2024, 08:09:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस को झटका : गुजरात पार्टी प्रमुख ने राहुल को सौंपा इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 10:05AM | Updated Date: Mar 20 2018 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका देते हुए गुजरात पार्टी प्रमुख भरत सिंह सोलंकी ने इस्तीफा दे दिया है। सोलंकी ने अपने पद से सोमवार को इस्तीफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह सोलंकी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करके उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि, अभी तक उनके इस्तीफे के पीछे की वजह पता नहीं लग पाई हैं।
 
गुजरात में कांग्रेस का प्रभार सोलंकी दिसंबर 2015 से संभाल रहे थे। सोलंकी यूपीए-2 के दौरान पेयजल और स्वच्छता राज्य मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2004 से 2006 तक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »