29 Mar 2024, 20:03:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बादल के बिगड़े बोल, कहा- हिंदुस्तान रहे या न रहे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 10:03AM | Updated Date: Mar 20 2018 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस के खिलाफ एक रैली में अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तारीफ में कुछ ऐसा बोल दिया कि वह उनके ही गले की फांस बन गया। सुखबीर सिंह बादल जोश-जोश में कह गए कि हिंदुस्तान रहे या न रहे, अकाली दल बीजेपी के साथ रहेगा।
 
ऐसे में भाजपा के साथ से रहने वाली बात तो ठीक रही, लेकिन हिंदुस्तान न रहे वाली बात विरोधियों को अखर गई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया।  विरोधियों ने सुखबीर सिंह बादल के इस बयान पर उन्हें चौतरफा घेर लिया। जिसे लेकर अकाली दल और भाजपा की तरफ सफाई भी दी जा रही है कि सुखबीर बादल की ऐसी कोई मंशी नहीं थी, गलती से ऐसा बयान दे दिया। रविवार को जालंधर में भाजपा और अकाली दल ने राज्य में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ बजाओ ढोल खोलो पोल रैली आयोजित की थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »