25 Apr 2024, 14:49:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंदिर निर्माण के लिए एक और बलिदान की पड़ सकती है आवश्यकता: कटियार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 8:29PM | Updated Date: Mar 17 2018 8:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन के फायर ब्रांड नेता रहे सांसद विनय कटियार ने कहा हैै कि अयोध्या में स्थित विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए एक और बलिदान की आवश्यकता है। इसके लिए हिन्दुओं को तैयार रहना पड़ेगा। कटियार ने यहाँ नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर नयाघाट स्थित तुलसी उद्यान पर रामकोट की परिक्रमा के बाद एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये एक बलिदान की और आवश्यकता है।

यह बलिदान कैसा होगा आने वाला समय बतायेगा। उन्होंने कहा कि अब बलिदान के बाद ही राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हो पायेगी। मुलायम सिंह यादव सरकार में भी  कारसेवकों ने बलिदान दिया था तब जाकर विवादित ढांचा गिरा था,इसलिए भगवान राम भी चाहते हैं कि एक बलिदान और हो इसके लिये समस्त हिन्दू एकजुट होकर तैयार रहें। उन्होंने कहा कि देश में हिन्दुओं के बहुत से धार्मिक स्थलों को मुगलों ने तोड़े थे और हिन्दुओं को मुगलों ने अपमानित भी किया था।

हिन्दुओं को अब संकल्प लेना चाहिए कि जब तक मंदिर निर्माण का कार्य न शुरू हो जाय तब तक हमें संकल्पित रहना होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मस्जिद की कोई कमी नहीं है। यहाँ तक कि विवादित परिसर रामजन्मभूमि के इर्द-गिर्द भी बहुत सी मस्जिदें हैं फिर भी मुसलमान भाई हमारे श्रीरामजन्मभूमि पर मस्जिद के लिये अड़े हुए हैं। यह मुसलमानों की महाजिद है। हम लोगों को मुसलमानों की महाजिद को समाप्त करने के लिये एकजुट होना पड़ेगा। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »