25 Apr 2024, 12:58:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ही देश को आगे ले जा सकती है: राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 7:51PM | Updated Date: Mar 17 2018 7:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांघी ने मोदी सरकार पर विकास के लिए काम करने की बजाय गुस्से का माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और कांग्रेस जोड़ने का काम करती है इसलिए यही पार्टी देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर कर सकती है। गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस के 84वें महा अधिवेशन में देशभर से आये पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनका काम देश को लड़ाना है, समाज को तोड़ना और बांटना है लेकिन कांग्रेस का काम देश को जोड़ने का है। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है और हाथ के निशान को यह शक्ति कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता से मिलती है और यही शक्ति देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महा अधिवेशन का लक्ष्य देश को रास्ता दिखाना है और प्रगति के पथ पर अग्रसर करना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »