29 Mar 2024, 18:33:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लालू की तबीयत हुई खराब, सीने में उठा दर्द, आज आना था फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 4:58PM | Updated Date: Mar 17 2018 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। चारा घोटाले के तीन मामलों में दोषी ठहराए जा चुके राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि लालू को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टर उनका मेडिकल चेकअप कर रहे हैं। आज ही सीबीआई की विशेष अदालत चारा घोटाला के दुमका कोषागार मामले में अपना फैसला सुनाने वाली थी।

लेकिन लालू की तबीयत खराब होने के कारण इसे सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र समेत 31 लोग आरोपी हैं। सीबीआई के विशेष जज शिवपाल सिंह का प्रशिक्षण कार्यक्रम होने के चलते शनिवार को अदालत में न्यायिक कार्य नहीं हो सका। इस कारण चारा घोटाला के दुमका कोषागार से जुड़े लालू, जगन्नाथ मिश्रा और 29 अन्य के मामले में जो फैसला शनिवार को आना था वह अब सोमवार को आएगा। लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि चारा घोटाला के इस मामले में अदालत अब सोमवार को अपना फैसला सुनाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »