20 Apr 2024, 18:33:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्‍ली में केजरीवाल का चस्‍पा पोस्‍टर, लिखा- मैं एक झूठा CM

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 2:36PM | Updated Date: Mar 17 2018 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से लिखित माफी मांगने के मामले में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। राजौरी गार्डन से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने तो केजरीवाल की तस्वीर वाले पोस्टर सड़कों पर चस्‍पा करवा दिए हैं। इस पोस्टर में लिखा गया है कि मैं एक झूठा मुख्यमंत्री हूं।' इसके साथ ही केजरीवाल द्वारा मजीठिया को लिखा गया पत्र भी छापा गया है। दिल्ली में कई जगह सड़कों पर ये पोस्टर देखने को मिले।
 
बीजेपी के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा दिल्ली की सड़कों पर लगाए गए होर्डिंग्स में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर भी लगी हुई है। होर्डिंग पर लिखा हुआ है कि  पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने लिखित में कबूला- मैं एक झूठा मुख्यमंत्री हूं। इसके साथ ही कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर इस माफीनाे को लेकर काफी निशाना साधा है। इसके अलावा खुद आप में घमासान देखने को मिला रहा है।
 
यह पूरा मामला तब का है जब 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने वहां की गई तमाम रैलियों और जनसभाओं में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था। उस दौरान उन्होंने पंजाब के तत्कालीन मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने रैली के जरिए ड्रग्स कारोबार के लिए मजीठिया को जिम्मेदार ठहराया था। इतना ही नहीं उन्होंने पंजाब में आप की सरकार बनने पर जेल में डालने की हुंकार भी जबरदस्त तरीके से भरी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »