26 Apr 2024, 04:42:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजभवन में बसन्तोत्सव-2018 का रंगारंग आगाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 7:09PM | Updated Date: Feb 24 2018 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने राजभवन के हरित प्रांगण में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित चिरप्रतिक्षित दो दिवसीय बसंतोत्सव 2018 का उद्घाटन किया। डॉ. पाल ने डाक विभाग द्वारा तैयार प्रथम दिवस आवरण का भी विरूपण किया जिसमें औषधीय गुणों से सम्पन्न 'जम्बू' चित्रित किया गया है। राज्यपाल ने सम्पूर्ण प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राजभवन के इस वार्षिक आयोजन में 2015 से भागीदार बन रहे डाक विभाग द्वारा लगाई गई 'डाक टिकट प्रदर्शनी' का भी उन्होंने उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी में टिकट संग्रह के शौकीन राज्यपाल द्वारा संग्रहित डाक टिकट को भी प्रदर्शित किया गया। राज्यपाल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा बसन्तोत्सव केवल पुष्प उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं बल्कि अब यह देहरादून का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन भी बन चुका है। इसमें व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ प्रकृति, संगीत, कला, सौंदर्य, मनोरंजन, खान-पान का आनंद उठा सकता है। उन्होंने पेंंिटग प्रतियोगिता में आए बच्चों की अभूतपूर्व प्रतिभागिता देखकर कहा कि इस आयोजन के प्रति बच्चों में भी उत्साह बढ़ेगा और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

इनमें शारीरिक, मानसिक रूप से अशक्त तथा अपवंचित वर्ग के बच्चों सहित विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों को चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए मौका दिया गया। पुष्प प्रदर्शनी में व्यावसायिक पुष्प उत्पादकों, पुष्प प्रेमियों तथा विभिन्न शासकीय संस्थानों द्वारा प्रदर्शित जरबेरा, कारनेशन, ग्लैडोलियस, लिली जैसी कुछ प्रमुख प्रजाति के फूल "कट फ्लावर्स, लोगों के आकर्षण का विशेष केन्द्र बने हुए हैं।

प्रदर्शनी में पौटेड प्लान्ट्स, फ्रैश/ड्राई फ्लावर अरेंजमेन्ट, माला, कैक्टस वैरायटी, वोन्साई एवं फल-सब्जियों के पौधों सहित अन्य कई तरह के उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर राज्यपाल की पत्नी श्रीमती ओमिता पॉल, केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव रविनाथ रमन, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यपाल के विधिपरामर्शी विवेक भारती शर्मा, वित्त नियंत्रक के.सी. पाण्डे, चीफ पोस्टमास्टर जनरल उदयकृष्ण, निदेशक उद्यान डॉ. वी.एस.नेगी सहित शासन-प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पुष्प प्रदर्शनी 25 फरवरी को प्रात? 10 बजे से शाम छह बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »