19 Apr 2024, 16:38:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुल्हन को अनजान शख्स ने दिया तोहफा, खोलते ही हुए विस्फोट, दुल्हे समेत 3 मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 4:38PM | Updated Date: Feb 24 2018 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 बोलनगीर। शादी समारोह में दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे है, एक अनजान शख्स आता है दुल्हन को तोहफा देता है, लेकिन जैसे ही तोहफे को खोला जाता है उसमें अचानक से भयंकर विस्फोट होता है जिसमें दुल्हे समेत तीन लोगों की मौत हो जाती है। वहीं दुल्हन गंभीर घायल हो गई। यह घटना ओडिशा के बोलनगीर जिले के पटनगढ़ की है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में दूल्हा और उसकी दादी समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद रिसेप्शन समारोह के दौरान वर-वधू को यह गिफ्ट किसी अनजान शख्स ने दिया था। पुलिस ने बताया कि इस धमाके में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 5 दिन पहले शादी रचाने वाले उनके पोते की मौत राउरकेला के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। दुल्हन का इलाज बुरला के अस्पताल में चल रहा है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पार्सल किसने भेजा था और कहां से आया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »