19 Apr 2024, 19:01:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पांच दिन की बेटी के सा‍थ पति को दी अंतिम सलामी, हो रही तारीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 1:56PM | Updated Date: Feb 24 2018 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अपने घर के किसी शख्स को हमेशा के लिए खो देने का दर्द हर किसी को बेहद गमगीन कर देता है। ऐसे में सोचिए हमारे देश की सेना के परिजन इस दौर का कैसे सामना करते होंगे। हाल ही में कुछ ऐसा नजारा देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में देखने को मिला। शहीद की पत्नी ने सेना की वर्दी पहनकर अपनी पांच दिन की बेटी के साथ पति को आखिरी सलामी दी। ऐसा करके उन्होंने ना केवल एक मिसाल पेश की है बल्कि अपने अदम्य साहस का भी परिचय दिया है। 
 
सोशल मीडिया पर मेजर कुमुद डोगरा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह फुल यूनिफॉर्म पहने हुए नजर आ रही हैं और उनकी गोद में पांच दिन की बेटी दिखाई दे रही है। डोगरा के पति विंग कमांडर डी वत्स की मौत 15 फरवरी को असम के माजुली द्वीप में दो सीटों वाले माइक्रोलाईट विमान के क्रैश होने की वजह से हो गई थी। यह कुमुद के लिए बहुत बुरी खबर थी। इससे भी बुरी खबर उस बच्‍ची के लिए थी जो अपने पिता की गोद का साया पाने से महरूम रह गया था। आपको जानकर दुख होगा कि जिस वक्‍त वत्‍स की हादसे में मौत हुई उस वक्‍त उनका बेटी महज चार दिन की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »