28 Mar 2024, 21:39:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेहुल चोकसी ने कर्मचारियों से कहा- नई नौकरी ढूंढ लो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 1:01PM | Updated Date: Feb 24 2018 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11,300 करोड़ रुपए के महाघोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक मेहुल चौकसी का पत्र सामने आया है। मेहुल ने यह पत्र अपने कर्मचारियों को लिखा है, जिसे उनके वकील ने जारी किया है। 

पत्र में मेहुल ने लिखा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और उन्हें उम्मीद है कि आखिर में सच की ही जीत होगी। चौकसी के वकील संजय एबट ने कहा कि हम असहाय हैं और लोगों को सैलरी भी नहीं चुका सकते। आप लोग अपने लिए दूसरी नौकरी तलाश सकते हैं। उनकी कंपनी गीतांजलि जेम्स में 3,500 कर्मचारी कार्यरत हैं।
 
बता दें कि मेहुल चौकसी नीरव मोदी के मामा और बिजनस पार्टनर हैं। दोनों पर पीएनबी को 11,300 करोड़ रुपए की चपत लगाने का आरोप है। घोटाले का पता लगने से पहले ही दोनों पूरे परिवार के साथ भारत छोड़ चुके थे। इसके बाद सरकारी एजेंजियां हरकत में आईं। अब तक दोनों की हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति, स्टॉक्स आदि जब्त किए जा चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »