26 Apr 2024, 03:44:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार नागा मामले के हल के लिए प्रतिबद्ध : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 5:25PM | Updated Date: Feb 22 2018 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोहिमा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार काफी अर्से से लम्बित नागा मामले के समाधान तथा ऐतिहासिक समझौते के प्रारूप के सुचारु कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य में स्थिर और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की जरूरत पर बल देते हुए लोगों से भाजपा को वोट देने का आह्वान किया। पूर्वी नागालैंड के तुएनसेंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सभी सम्बद्ध पक्षों के साथ सलाह-मशविरा करके नागा मामले के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है

और उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि अगले कुछ महीनों में नागा राजनीतिक समस्या का कोई सम्मानजनक हल निकल जाएगा। मोदी ने नागालैंड की जनता से राज्य के विकास के लिए समर्पित स्थिर सरकार के लिए मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार ही राज्य में विकास कर सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नागालैंड में भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केंद्र की ओर से भेजी गई रकम राज्य की जनता तक पहुंचे।

राज्य में सम्पर्क की समस्या का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के लिए उनकी दृष्टि ''परिवहन से परिवर्तन'' है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों में 500 किलोमीटर सड़क और जोड़ी हैं। 60 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शेष 40 सीटों पर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी-एनडीपीपी चुनाव लड़ रही है। एनडीपीपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नेफियू रियो पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »